आपको बताते चलें कि बर्लुस्कोनी के इन सेक्स पार्टियों की जांच पुलिस कर रही है और इस दौरान ही उसे यह जानकारी हाथ लगी है। पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है और बताया है कि बर्लुस्कोनी के सेक्स पार्टियों में आने वाली युवतियों में वेनेजुएला की ब्यूटी कैरोलिना मार्कोनी भी शामिल थी। उल्लेखनीय है कि कैरोलिन, बर्लुस्कोनी की टीवी कंपनी द्वारा तैयार किए गए कई टीवी प्रोग्राम में भी आ चुकी हैं।
गौरतलब है कि पुलिस ने उस फिक्सर को भी गिरफ्तार कर लिया है जो सेक्स पार्टियों में लड़कियों का इंतजाम करता था। वह लंदन और पेरिस की खुबसूरत लड़कियों को महंगे कीमत पर बुक करता था और सेक्स पार्टी में लेकर आता था। पुलिस ने यह खुलासा एक टेप के बरामद होने के बाद से किया है। मालूम हो कि इसी टेप के माध्यम से इस बात का भी खुलासा हुआ था कि बर्लुस्कोनी एक रात में एक साथ 8 औरतों के साथ सेक्स करते थे।
No comments:
Post a Comment